अपनी पार्टी ने किसान विंग अध्यक्ष की घोषणा की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 14 मई (हि.स.)।

जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए बद्री नाथ शर्मा की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने उम्मीद जताई कि बद्री नाथ शर्मा किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में मंजीत सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी शर्मा का स्वागत किया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story