जूथाना अपर की पूर्व सरपंच अनुराधा ठाकुर समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

WhatsApp Channel Join Now
जूथाना अपर की पूर्व सरपंच अनुराधा ठाकुर समर्थकों सहित भाजपा में शामिल


जूथाना अपर की पूर्व सरपंच अनुराधा ठाकुर समर्थकों सहित भाजपा में शामिल


कठुआ, 19 सितंबर (हि.स.)। जूथाना अपर की पूर्व सरपंच अनुराधा ठाकुर ने अपने समर्थकों एवं साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। यह कार्यक्रम जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव जसरोटिया के निवास स्थान पर आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाजपा की विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विधायक राजीव जसरोटिया ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के विचारों, राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर लगातार लोग संगठन के साथ जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में नई ऊर्जा मिलेगी। पूर्व सरपंच अनुराधा ठाकुर ने भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के साथ जुड़कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा क्षेत्र के विकास में योगदान देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा में लगातार हो रहे नए लोगों के जुड़ाव से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा जनसंपर्क अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story