‘अनुभवों की शाम’ आज-वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित सांस्कृतिक संध्या, डीसी ने की जनभागीदारी की अपील
कठुआ, 23 मार्च (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अनुभवों की शाम’ का आयोजन 24 मार्च को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
कठुआ वॉटर फ्रंट पर शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में भजन संध्या, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाटक (स्किट्स) और गजलों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘आवाज पंजाब दी’ विजेता एवं प्रसिद्ध गायिका विभा भारती की विशेष प्रस्तुति होगी। जिला प्रशासन के अनुसार, यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि समाज में उनके योगदान को सराहा जा सके। कार्यक्रम में प्रवेश सभी के लिए निशुल्क रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस यादगार संध्या का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

