बिलावर में नशा विरोधी पदयात्रा, समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
बिलावर में नशा विरोधी पदयात्रा, समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश


बिलावर में नशा विरोधी पदयात्रा, समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश


कठुआ/बिलावर, 08 मई (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पुलिस कठुआ ने बिलावर में एक विशाल एंटी-ड्रग जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और नशा मुक्त समाज का संदेश देना था।

पदयात्रा की शुरुआत चैगान बिलावर से हुई और यह नाज ब्रिज पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान युवाओं, छात्रों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक बिलावर, एडीसी बिलावर, एसपी (ऑप्स) अपर कठुआ, एसडीपीओ बिलावर, तहसीलदार बिलावर, एसएचओ बिलावर सहित कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने बैनर और तख्तियां लेकर नशा विरोधी नारे लगाए और आम लोगों को इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली और पुलिस के अभियान को पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story