विजयपुर के रख बरोटिया में खेतों से युवक का शव बरामद

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 05 फ़रवरी (हि.स.)।

सांबा जिले के विजयपुर क्षेत्र में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विजयपुर के रख बरोटिया इलाके के पास खेतों से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। मृतक की पहचान मोहित कुमार पुत्र स्वर्ण कुमार निवासी त्रिंडियां, रामगढ़ के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय निवासी मनोहर लाल ने बताया कि विजयपुर में आए दिन ड्रग्स की ओवरडोज से युवाओं की मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी इसी इलाके से एक युवक का शव मिला था और अब फिर ऐसी घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story