एक और गो-तस्कर पीएसए में गिरफ्तार, कोट भलवाल जेल भेजा गया
कठुआ, 31 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन गो-तस्कर को पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़कर जम्मू की केंद्रीय कोट भलवाल जेल में बंद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जिला मजिस्ट्रेट कठुआ के आदेश पर चामलवास निवासी मुजफ्फर हुसैन के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। 30 मार्च को लखनपुर थाने की पुलिस टीम ने एसएचओ नीरज चैधरी के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गो-तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लखनपुर और कठुआ थानों में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे पीएसए के तहत कोट भलवाल जेल जम्मू भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

