जम्मू में तेज रफ्तार का एक और मामला आया सामने

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 20 मार्च (हि.स.)।

जम्मू में तेज रफ्तार का एक और मामला सामने आया है जहां एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर बीच सड़क पर पलट गई। यह हादसा शहर के कन्वेंट स्कूल के पास हुआ जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में चार युवक सवार थे और वाहन काफी तेज गति में था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद वह सड़क के बीचों-बीच पलट गई। कुछ लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि युवक नशे की हालत में थे।

हादसे में दो युवक घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची गांधीनगर थाना पुलिस ने तुरंत उठाकर जीएमसी मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं कार में सवार दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए। यह चारों युवक नशे में धुत थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार युवकों की तलाश के साथ-साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story