जम्मू से 4627 यात्रियों का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना

WhatsApp Channel Join Now

जम्म्, 10 जुलाई (हि.स.)। पवित्र अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं का आना जाना जारी है। लगातर श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

जम्मू में आधार शिविर भगवती नगर से बुधवार को 4627 यात्रियों का एक और जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। इन सभी यात्रियों को 185 छोटे बड़े वाहनों में बैठाकर कश्मीर घाटी के लिए रवाना किया गया। पहला जत्था बालटाल के लिए और दूसरा पहलगाम के लिए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कष्मीर घाटी के लिए निकला। बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए 1854 श्रद्धालुओं में 1267 पुरुष, 537 महिलाएं, 14 बच्चे, 27 साधु और 09 साधवी शामिल हैं। इन्हें 90 छोटे बड़े वाहनों में बैठाकर बालटाल के लिए रवाना किया। पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए 2773 श्रद्धालुओं में 2155 पुरुष, 490 महिलाएं, 12 बच्चे, 110 साधु और 06 साधवी शामिल हैं। इन्हें 95 छोटे बड़े वाहनों में बैठाकर बालटाल के लिए रवाना किया।

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story