जीजीएम साइंस और पॉलीटेक्निक कॉलेज के लिए अपनी पार्टी स्टूडेंट यूनियन की नई कमेटियों का ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
जीजीएम साइंस और पॉलीटेक्निक कॉलेज के लिए अपनी पार्टी स्टूडेंट यूनियन की नई कमेटियों का ऐलान


जम्मू, 22 अक्टूबर (हि.स.)। अपनी पार्टी स्टूडेंट यूनियन की ओर से जम्मू में एक विशेष जॉइनिंग-सह-कमेटी घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी स्टूडेंट यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष तबलिन सिंह बोपराय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जीजीएम साइंस कॉलेज और पॉलीटेक्निक कॉलेज के लिए नई छात्र कमेटियों की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपनी पार्टी के जम्मू प्रांत के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और विश्वास जताया कि वे पार्टी के छात्र विंग को मजबूत करने और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए मंजीत सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे मिलकर काम करने, छात्रों के संपर्क में रहने तथा उनकी जायज मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्र संगठन युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

तबलिन सिंह बोपराय ने जम्मू-कश्मीर के शैक्षणिक संस्थानों में छात्र संघ की उपस्थिति को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से पूरी ईमानदारी, एकता और समर्पण के साथ काम करने और संगठन को छात्रों के लिए अधिक सुलभ बनाने को कहा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765200 Articles

Share this story