अनंतनाग में 'रन फॉर यूनिटी' मार्च में उमड़ी भारी भीड़

WhatsApp Channel Join Now

अनंतनाग, 31 अक्टूबर (हि.स.)।

शनिवार को अनंतनाग जिले में 'रन फॉर यूनिटी' मार्च के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार इस मार्च का नेतृत्व अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. बिलाल मोहि-उद-दीन भट ने किया जिनके साथ डीआईजी जावेद इकबाल मट्टू और अनंतनाग के एसएसपी भी मौजूद थे।

हजारों लोगों ने इस मार्च में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता, अखंडता और एकजुटता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769738 Articles

Share this story