अनंतनाग पुलिस ने बटागुंड वेरिनाग में अवैध भुक्की की खेती को किया नष्ट
May 20, 2026, 12:57 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 20 मई(हि.स.)। नशीले पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने गांव बटागुंड, वेरीनाग में अवैध रूप से उगाए गए भुक्की को नष्ट कर दिया।
यह कार्रवाई कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस पोस्ट वेरीनाग द्वारा की गई। अवैध रूप से उगाई गई फसल को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन डूरू में केस एफआईआर नंबर 76/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

