अनंतनाग पुलिस ने लारनू में ड्रग तस्करों की अवैध संरचनाओं को किया ध्वस्त

WhatsApp Channel Join Now

अनंतनाग, 14 मई(हि.स.)। मादक पदार्थों की तस्करी और नशीले पदार्थों के पारिस्थितिकी तंत्र के खिलाफ अपने गहन अभियान को जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारनू इलाके में एक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। राजस्व विभाग और वन विभाग के समन्वय से गावरान लारनू में एक संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने दो कुख्यात ड्रग तस्करों की दो अवैध दुकान संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया जिनकी पहचान आसिफ अली पाला पुत्र अली मोहम्मद पाला और निसार अहमद कसाना पुत्र बशीर अहमद कसाना, दोनों मथिंडू, लारनू के निवासी के रूप में की गई।

अधिकारियों ने कहा कि गवरन में अतिक्रमित वन भूमि पर अवैध रूप से संरचनाएं बनाई गई थीं जिसके बाद अधिकारियों ने चल रहे मादक द्रव्य विरोधी कार्रवाई के हिस्से के रूप में विध्वंस कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने कहा कि यह कदम एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसका उद्देश्य न केवल ड्रग तस्करों बल्कि कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों की आय के माध्यम से बनाई गई अवैध संपत्तियों और बुनियादी ढांचे को लक्षित करके पूरे नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story