अनंतनाग पुलिस ने 2026 के दौरान 125 लापता व्यक्तियों का सफलतापूर्वक पता लगाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

WhatsApp Channel Join Now

अनंतनाग, 26 अक्टूबर (हि.स.)। अनंतनाग पुलिस ने 2026 के दौरान जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज सभी 125 लापता व्यक्तियों का सफलतापूर्वक पता लगाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 125 लापता व्यक्तियों में से 90 वयस्क थे जबकि 35 नाबालिग थे। पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई, निरंतर निगरानी और समर्पित प्रयासों के माध्यम से सभी 125 लापता व्यक्तियों का सफलतापूर्वक पता लगाया गया है जिससे उनके परिवारों को अपार राहत मिली है।

यह उपलब्धि त्वरित प्रतिक्रिया प्रभावी जांच और प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति अनंतनाग पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। लापता व्यक्तियों के मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और व्यक्तियों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

अनंतनाग पुलिस ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और नागरिकों से आग्रह किया कि वे तत्काल कार्रवाई के लिए निकटतम पुलिस स्टेशन में लापता व्यक्तियों के मामलों की सूचना दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767272 Articles

Share this story