अनंतनाग में 2.6 किलो हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

अनंतनाग, 30 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को अनंतनाग में 2.6 किलो हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से बरामद हेरोइन की कीमत 20 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग पुलिस ने एक अंतर-जिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करके 2.613 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 20 करोड़ रुपये है। यह बरामदगी हलमुल्ला में नियमित जांच के दौरान हुई, जब पुलिस ने जांच के लिए एक कार को रोका।

प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान हेरोइन (ब्राउन शुगर) से भरे चार पैकेट बरामद हुए। कार चालक की पहचान कुपवाड़ा जिले के तंगधार निवासी इश्तियाक अहमद मुगल के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story