राजौरी में एक नदी के किनारे से जंग लगा एक पुराना ग्रेनेड बरामद, सुरक्षित रूप से किया गया निष्क्रिय

WhatsApp Channel Join Now

राजौरी, 19 नवंबर (हि.स.)। सुरक्षाबलों ने आज राजौरी जिले में एक नदी के किनारे से जंग लगा एक पुराना ग्रेनेड बरामद किया और उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया जिससे एक संभावित विस्फोट टल गया।

ग्रेनेड नौशेरा सेक्टर के धरत क्षेत्र में मनवार नदी के किनारे मिला था। पुलिस और सेना के जवानों की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विस्फोटक उपकरण को एक सुनसान स्थान पर ले गई और एहतियात के तौर पर उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story