जनजातीय विरासत को सहेजने की पहल, विद्यार्थियों ने तस्वीरों में उकेरी जनजातीय संस्कृति

WhatsApp Channel Join Now
जनजातीय विरासत को सहेजने की पहल, विद्यार्थियों ने तस्वीरों में उकेरी जनजातीय संस्कृति


कठुआ, 12 नवंबर (हि.स.)। जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026 के तहत कठुआ जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जनजातीय जीवन, संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय विरासत के संरक्षण को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी, प्रश्नोत्तरी और दस्तावेजीकरण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों ने जनजातीय समुदायों की पारंपरिक रसोई, बर्तन, खानपान, खाना पकाने के तरीके, आभूषण, रीति-रिवाज और जीवनशैली को तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं विशेष प्रार्थना सभाओं और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को जनजातीय इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवा पीढ़ी में जनजातीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। उल्लेखनीय है कि जिले में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story