लेह में 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप
Aug 24, 2026, 15:15 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लेह, 24 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि सोमवार सुबह लद्दाख के लेह में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप निगरानी एजेंसी ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 8:25 बजे 120 किमी की गहराई पर था।
पोस्ट में कहा गया है कि भूकंप की तीव्रता 3.5, अक्षांश 36.700 उत्तर, देशांतर 74.343 पूर्व, गहराई 120 किमी और स्थान लेह, लद्दाख रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

