बीएसएफ के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर ने जम्मू स्थित शिविर में की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 14 जून (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर ने रविवार को जम्मू स्थित एक शिविर के अंदर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश निवासी एएसआई लाल सिंह जम्मू के बाहरी इलाके पलौरा स्थित बीएसएफ परिसर में तैनात थे और उन्होंने आज सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ बीएसएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के कारणों और मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि सिंह लगभग एक महीने की छुट्टी के बाद 13 जून को अपनी यूनिट में वापस शामिल हुए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story