अमृता गुप्ता ने वीसीए चेस 960 टूर्नामेंट का खिताब जीता

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 29 जून (हि.स.)।

जम्मू में वीएसी द्वारा आयोजित पहला चेस 960 (फिशर रैंडम) टूर्नामेंट संपन्न हुआ, जिसमें अमृता गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट विवेक चेस एकेडमी द्वारा ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित किया गया था जिसमें 25 से अधिक युवा और उभरते खिलाड़ियों ने भाग लिया। अमृता ने छह राउंड में 5.5 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें बेस्ट महिला का खिताब मानुश्री निश्चल को मिला। अंडर-15 बालक वर्ग में ईशान चौधरी और बालिका वर्ग में अंजलि निषाद विजेता रहे, जबकि अंडर-10 वर्ग में रिथयेश गुप्ता (बालक) और नैशा हंडू (बालिका) ने खिताब जीते। कार्यक्रम में सीडीपीओ मोहित भारती मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए और अतिरिक्त रूप से युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी ओर से सांत्वना पुरस्कार भी दिए।

टूर्नामेंट की मुख्य आर्बिटर नेशनल आर्बिटर स्तुति गुप्ता रहीं, जिन्होंने एफआईडीई के नवीनतम नियमों के अनुसार मुकाबलों का संचालन किया। चेस 960, जिसे फिशर रैंडम कहा जाता है पारंपरिक शतरंज का एक आधुनिक और रचनात्मक स्वरूप है, जिसमें शुरुआती मोहरों की स्थिति यादृच्छिक होती है, जिससे खिलाड़ियों की रणनीति और कौशल की वास्तविक परीक्षा होती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story