भारी बारिश के बीच प्रशासन की अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें-डीसी कठुआ
Jul 21, 2026, 18:53 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कठुआ, 21 जुलाई (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ ने मौजूदा मौसम को देखते हुए आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने नागरिकों से कहा है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और उफनते नदी-नालों व अन्य जल स्रोतों से दूर रहें।
उन्होंने लोगों से सभी आधिकारिक एडवाइजरी और सार्वजनिक घोषणाओं का पालन करने तथा प्रशासन का सहयोग करने को कहा। यदि जरूरत हो तो बिना देरी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की सलाह भी दी गई है। डीसी ने बताया कि प्रशासन की टीमें और संसाधन मैदान में तैनात हैं लेकिन सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

