जम्मू में एम्बुलेंस चालकों का विरोध प्रदर्शन, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 17 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू में एम्बुलेंस चालकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए चालकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी चालकों का कहना है कि वे कई वर्षों से दिन-रात मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और इमरजेंसी सेवाएं देने का काम कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बहुत कम वेतन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई में इतने कम वेतन से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। चालकों ने मांग की कि उनके वेतन में जल्द बढ़ोतरी की जाए और लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को उनके अनुभव के हिसाब से उचित वेतन दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द उनकी मांगों पर फैसला लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अपना आंदोलन और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778405 Articles

Share this story