भारी बारिश के चलते 22 जुलाई तक अमरनाथ यात्रा स्थगित

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 जुलाई (हि.स.)।

लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए श्री अमरनाथ यात्रा को 22 जुलाई तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। यात्रा मार्ग पर भारी वर्षा, भूस्खलन और अन्य संभावित खतरों के मद्देनज़र किसी भी श्रद्धालु को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा शुरू करने से बचें। मौसम और मार्ग की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है तथा परिस्थितियां अनुकूल होने पर यात्रा दोबारा शुरू करने की घोषणा की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story