श्रीअमरनाथ यात्रा के मध्यनजर नगरोटा में चलाया गया घेराबंदी और तलाशी अभियान

WhatsApp Channel Join Now

Jammu, 18 जून (हि.स.)। श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजामों के तहत जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने नगरोटा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में 'घेराबंदी, तलाशी अभियान' और 'एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग' की। यह ऑपरेशन सुबह 11:00 बजे से जगती से टीसीपी बाईपास नगरोटा तक के इलाके में चलाया गया। यह अभियान नगरोटा पुलिस स्टेशन के जवानों और सीआईसीएफ कि 628वीं कंपनी के 40 जवानों ने मिलकर चलाया।

इस ऑपरेशन का मकसद सुरक्षा तैयारियों को बेहतर बनाना, संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखना, जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और सालाना यात्रा से पहले शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना था। ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध जगहों और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों की अच्छी तरह से जांच और पेट्रोलिंग की गई। इसे लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू पुलिस अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे सक्रिय कदम उठाती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story