जम्मू-कश्मीर में पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 03 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

हाल ही में जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर में जिला जम्मू के आईजीपी और जम्मू संभाग के डिविजनल कमिश्नर ने दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने यात्रा के प्रबंध, सुरक्षा व अन्य तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी की।

अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यात्रा मार्ग और जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसी के चलते एसओजी जम्मू के बहु प्लाजा से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर विशेष नाका लगाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story