अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित
जम्मू,, 03 जून (हि.स.)।
अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए इस वर्ष हेलीकॉप्टर सेवाएं पूरी तरह से निलंबित कर दी गई हैं। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग को संपूर्ण रूप से नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है। इस फैसले के तहत यात्रा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की नागरिक उड़ान, ड्रोन या अन्य हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।
अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। नो-फ्लाई ज़ोन की व्यवस्था दोनों पारंपरिक मार्गों पर लागू रहेगी और सुरक्षा एजेंसियां इसके अनुपालन की निगरानी करेंगी।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

