तवी रिवर फ्रंट पंजीकरण केंद्र पर श्रद्धालुओं का हंगामा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 जून (हि.स.)।

जम्मू के तवी रिवर फ्रंट स्थित अमरनाथ यात्रा पंजीकरण केंद्र पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पंजाब से आए शिवभक्तों ने जम्मू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि हर वर्ष सुगम यात्रा के दावे किए जाते हैं लेकिन पंजीकरण केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। श्रद्धालुओं का कहना था कि भीषण गर्मी के बीच हजारों लोगों के लिए काउंटरों की संख्या कम होने, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था न होने तथा अव्यवस्था के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हुई। कुछ श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि विरोध जताने पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया।

प्रदर्शनकारी श्रद्धालुओं ने प्रशासन से पंजीकरण व्यवस्था में सुधार, काउंटरों की संख्या बढ़ाने और यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story