अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 जून (हि.स.)।

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। जम्मू सहित विभिन्न यात्रा केंद्रों पर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ जुट रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे लंबे समय से इस पवित्र यात्रा का इंतजार कर रहे थे और बाबा अमरनाथ के दर्शन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, पंजीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story