अमरनाथ यात्री की जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में सांप के काटने से मौत
Jul 6, 2026, 19:11 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 06 जुलाई (हि.स.)।
अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से एक दुखद घटना सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 42 वर्षीय श्रद्धालु अमित कुमार की सांप के काटने से मौत हो गई। सांप के काटने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आधार शिविर में सुरक्षा उपाय और सुदृढ़ किए जा रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

