आरएस पुरा के कोटली शाह दुल्ला में किसान सम्मेलन आयोजित

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 14 जून (हि.स.)।

अपनी पार्टी द्वारा आरएस पुरा के कोटली शाह दुल्ला क्षेत्र में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने किसानों और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। इस दौरान बुखारी ने आरोप लगाया कि भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं करवाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए समय पर चुनाव कराना जरूरी है।

अपनी पार्टी के अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जाएगा और जनता की समस्याओं का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाएगा। सम्मेलन में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story