जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कथित कोशिश

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 04 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कथित कोशिश के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक दो आरोपियों को श्रीनगर से और एक को उधमपुर से हिरासत में लिया गया।

पुलिस का कहना है कि इन लोगों पर प्रदेश में दहशत का माहौल बनाने लोगों को भड़काने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप हैं। मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी एनएसएस ) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई रोकथाम संबंधी प्रावधानों के अंतर्गत की गई है ताकि किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके।

पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह की अगुवाई में की गई। पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल तीनों आरोपियों को कोट भलवाल जिला जेल में रखा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अमन-चैन बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story