आरएस पुरा में महिला के घर में आग लगाने का आरोप, बहू पर केस की जांच शुरू
जम्मू,, 08 सितंबर (हि.स.)।
आरएस पुरा के वार्ड नंबर 7 में सुदेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय बहादुर सिंह के घर में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी छोटी बहू तान्या सलाथिया ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान सुदेश कुमारी के साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों के अनुसार, घटना के बाद तान्या सलाथिया अपने दो बेटों को साथ लेकर मौके से फरार हो गई। पुलिस घटना के कारणों और आग लगाने के आरोपों की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

