हीरानगर में नशा मुक्त अभियान को लेकर सर्वधर्म बैठक, जागरूकता बढ़ाने पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
हीरानगर में नशा मुक्त अभियान को लेकर सर्वधर्म बैठक, जागरूकता बढ़ाने पर जोर


हीरानगर, 05 मई (हि.स.)। नशा मुक्त अभियान के तहत एसडीएम हीरानगर फूलैल की अध्यक्षता में धार्मिक नेताओं और समाज के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक उपायुक्त कठुआ राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।

बैठक में विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं, इमामों, संतों और समाजसेवियों ने भाग लिया तथा नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं, परिवारों और समाज के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। एसडीएम ने धार्मिक नेताओं से अपने प्रवचनों और कार्यक्रमों के माध्यम से नशा विरोधी संदेश फैलाने की अपील की। साथ ही उन्होंने जागरूकता अभियान, काउंसलिंग और स्थानीय स्तर पर निगरानी समितियां बनाने पर जोर दिया। बैठक में सभी धार्मिक नेताओं ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और लोगों से स्वस्थ व नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story