जम्मू में डोगरा सर्टिफिकेट की बहाली को लेकर ऑल इंडिया राजपूत एकता मंच का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 24 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू में ऑल इंडिया राजपूत एकता मंच ने डोगरा सर्टिफिकेट को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने सरकार से डोगरा सर्टिफिकेट की व्यवस्था बहाल करने की अपील करते हुए कहा कि यह मुद्दा जम्मू क्षेत्र के युवाओं के भविष्य, रोजगार के अवसरों और विभिन्न सुविधाओं से जुड़ा हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों ने डोगरा सर्टिफिकेट की बहाली को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि डोगरा सर्टिफिकेट की व्यवस्था दोबारा शुरू की जानी चाहिए ताकि पात्र युवाओं को इससे जुड़ी सुविधाओं और संभावित छूट का लाभ मिल सके।

ऑल इंडिया राजपूत एकता मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि जम्मू क्षेत्र के युवाओं के सामने रोजगार एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में सरकार को युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए डोगरा सर्टिफिकेट की बहाली पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

संगठन का मानना है कि इस व्यवस्था के दोबारा शुरू होने से पात्र युवाओं को रोजगार से जुड़े अवसरों में लाभ मिल सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डोगरा सर्टिफिकेट की मांग केवल एक प्रमाणपत्र तक सीमित नहीं है बल्कि यह डोगरा समाज की पहचान और युवाओं के हितों से भी जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस विषय पर जल्द निर्णय लिया जाए और संबंधित नियमों तथा सुविधाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए।

संगठन ने सरकार से अपील की कि युवाओं की मांगों को प्राथमिकता दी जाए और डोगरा सर्टिफिकेट की बहाली के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

हालांकि डोगरा सर्टिफिकेट की बहाली और इसके तहत मिलने वाली संभावित छूट को लेकर सरकार की ओर से किसी नए फैसले की जानकारी सामने नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766233 Articles

Share this story