जम्मू-कश्मीर के तीन एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में किया तैनात

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 03 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के तीन एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में तैनात करने का आदेश दिया है।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मोहम्मद एजाज (एजीएमयूटी 2012), हरविंदर सिंह (एजीएमयूटी 2019) और शिशिर गुप्ता (एजीएमयूटी 2020) को अरुणाचल प्रदेश में तैनात किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि अधिकारियों को आदेश जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि ये नियुक्तियां सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से की गई हैं और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story