नशा नहीं, जीवन का विनाश है नशा: नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
नशा नहीं, जीवन का विनाश है नशा: नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश


जम्मू, 12 अक्टूबर (हि.स.)। नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है। इसी संदेश के साथ एक साथ रंग मंडल ने जम्मू के पक्का तालाब स्थित जेएमसी पार्क में सोमवार को अपना 538वां मंडे थिएटर प्रस्तुत किया। इस दौरान ‘नशा नहीं नाश है, जीवन का विनाश है’ शीर्षक से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता गुलाब चंद ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि नशे को क्षणिक आनंद या तनाव से बचने का साधन समझना गलत है। इसकी लत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ पारिवारिक आर्थिक स्थिति, आपसी विश्वास और सामाजिक संबंधों पर भी बुरा असर डालती है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने भविष्य को सुरक्षित रखने की अपील की।

नाटक में नशे के कारण होने वाली मानसिक परेशानियों, व्यवहार में बदलाव, पारिवारिक तनाव और बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को भी दर्शाया गया। प्रस्तुति में रोमिका, शिवानी, पूजा, शालिजा और विजय मल्ला ने अभिनय किया। नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उन्होंने इस जागरूकता पहल की सराहना की

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759757 Articles

Share this story