मिशन युवा की प्रगति पर एडीडीसी कठुआ सख्त, तेज़ी लाने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मिशन युवा की प्रगति पर एडीडीसी कठुआ सख्त, तेज़ी लाने के निर्देश


कठुआ, 10 जून (हि.स.)। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ सुरिंदर मोहन शर्मा ने मिशन युवा के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में जिला रोजगार एवं काउंसलिंग केंद्र की ओर से जानकारी दी गई कि अब तक 114 प्रशिक्षण बैचों के माध्यम से 925 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही 20 उद्योगों को जोड़ा गया है और 28 दुकानों व प्रतिष्ठानों को व्छक्ब् प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड किया गया है।

एडीडीसी ने बैंकों को निर्देश दिए कि पात्र आवेदनों की स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने उप मंडल स्तर के अधिकारियों को मिशन की नियमित निगरानी कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा कॉलेजों से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने और जागरूकता अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने यूवा दूतों और बिजनेस हेल्प डेस्क की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने में इनकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। ।क्क्ब् ने सभी विभागों और हितधारकों से समन्वय बनाकर मिशन युवा के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story