पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

WhatsApp Channel Join Now
पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा


कठुआ, 15 अक्टूबर (हि.स.)। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन नशा तस्कर को प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिकिंग इन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस पिट-एनडीपीएस एक्ट 1988 के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान रांजा पुत्र नशर दीन निवासी सौंखल तहसील डिंगाअंब जिला कठुआ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित दो मामले थाना हिरानगर में दर्ज हैं। इनमें एफआईआर नंबर 120/2025 और एफआईआर नंबर 51/2026 शामिल हैं। दोनों मामले एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22 के तहत दर्ज किए गए हैं।

नशा तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आरोपी की कथित गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से कठुआ पुलिस ने उसके खिलाफ विस्तृत डोजियर तैयार कर हिरासत में लेने की सिफारिश डिविजनल कमिश्नर जम्मू को भेजी थी। इसके आधार पर डिविजनल कमिश्नर ने आरोपी के खिलाफ पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत वारंट जारी किया। इसके बाद 14 अक्टूबर को थाना हीरानगर की पुलिस टीम ने वारंट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761236 Articles

Share this story