सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


जम्मू, 04 नवंबर (हि.स.)। क्राइम ब्रांच जम्मू की आर्थिक अपराध शाखा ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद शफी भट निवासी क्रालपोरा बडगाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2024 से गिरफ्तारी से बच रहा था।

यह मामला एफआईआर नंबर 35/2018 के तहत दर्ज है। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर शिकायतकर्ताओं से 8 लाख रुपये ठगे और फर्जी दस्तावेज व नियुक्ति आदेश तैयार किए। आरोपी को मार्च 2026 में अदालत ने सीआरपीसी की धारा 512 के तहत भगोड़ा घोषित किया था। विशेष सूचना के आधार पर ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जम्मू की सब-जज विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की न्यायिक हिरासत में अंफाला जेल भेज दिया गया।

ईओडब्ल्यू ने पिछले तीन महीनों में पांच फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के एसएसपी ने लंबे समय से फरार आरोपियों को कानून के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772457 Articles

Share this story