मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 15 मार्च (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। तेज पड़ रही गर्मी के बाद अब एक बार फिर से सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 15 से 20 मार्च के बीच जम्मू और कश्मीर में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की उम्मीद है जिससे पूरे क्षेत्र में कुछ समय के लिए फिर से सर्दियों जैसा मौसम लौट आएगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले ये मौसमी सिस्टम मैदानी इलाकों में बारिश ला सकते हैं जबकि इस दौरान ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताज़ा बर्फबारी हो सकती है।

15 से 20 मार्च के बीच जम्मू और कश्मीर में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की उम्मीद है, जिससे कुछ समय के लिए फिर से सर्दियों जैसा मौसम लौट आएगा। बारिश का पहला दौर 15-16 मार्च के आसपास होने की संभावना है जबकि एक और मौसमी सिस्टम 18 से 20 मार्च के बीच इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है जबकि 15-16 मार्च और 18-20 मार्च के आसपास ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताज़ा बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि बारिश और बादलों के छाए रहने से जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में दिन के तापमान में काफी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि इन मौसमी सिस्टम का असर इस दौरान आसमान में बादलों के छाए रहने और रुक-रुक कर होने वाली बारिश के रूप में भी महसूस किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story