मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 02 मार्च (हि.स.)।

जम्मू में सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली जिससे लोगों को सूर्य के दर्शन हुए। हालांकि हल्की ठंड का एहसास बना रहा। वहीं कश्मीर घाटी में दिन भर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज जम्मू का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की उम्मीद है।

जम्मू में अधिकतम तापमान में करीब 5.9 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। इसी तरह श्रीनगर के अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। मार्च की शुरुआत में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी महसूस हो सकती है। जम्मू और आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य रहने की वजह से किसानों को अपनी कृषि गतिविधियां जारी रखने की सलाह दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story