एचएडीपी और जेकेसीआईपी की परियोजनाओं में तेजी लाएं, समयसीमा का रखें ध्यान-डीसी कठुआ

WhatsApp Channel Join Now
एचएडीपी और जेकेसीआईपी की परियोजनाओं में तेजी लाएं, समयसीमा का रखें ध्यान-डीसी कठुआ


एचएडीपी और जेकेसीआईपी की परियोजनाओं में तेजी लाएं, समयसीमा का रखें ध्यान-डीसी कठुआ


कठुआ, 17 अक्टूबर (हि.स.)। जिला उपायुक्त राजेश शर्मा ने शनिवार को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास से जुड़ी योजनाओं होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम और जम्मू-कश्मीर कॉम्पिटिटिवनेस इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त ने योजनाओं के तहत स्थापित इकाइयों की कार्यप्रणाली, जारी गतिविधियों और लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय से समस्याओं का समय पर समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों को मजबूत करना और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

डीसी ने कृषि उद्यमियों (कृषि उद्यमी कृषि, उद्यम सहयोगी) के साथ हर महीने नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश देते हुए उनकी समस्याओं को दर्ज करने, समाधान के लिए जिम्मेदारी तय करने और की गई कार्रवाई की निगरानी पर जोर दिया। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ के प्रमुख, मुख्य योजना अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य बागवानी अधिकारी, सहायक मत्स्य अधिकारी, जिला रेशम उत्पादन अधिकारी, सहकारिता विभाग के सहायक रजिस्ट्रार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story