बैंक ऋण वितरण में तेजी लाएं, सीडी रेशो 60 फीसदी करने का लक्ष्य

WhatsApp Channel Join Now
बैंक ऋण वितरण में तेजी लाएं, सीडी रेशो 60 फीसदी करने का लक्ष्य


कठुआ, 10 सितंबर (हि.स.)। उपायुक्त राजेश शर्मा ने गुरुवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति, जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर जून 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान जिले में बैंकिंग प्रदर्शन और ऋण प्रवाह की समीक्षा की। उन्होंने मौजूदा 52.03 प्रतिशत सीडी रेशो को वित्त वर्ष के अंत तक कम से कम 60 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए बैंकों को बैंक-वार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने प्रायोजित ऋण मामलों के शीघ्र निपटारे व वितरण, ऋण आधारित योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा वित्तीय समावेशन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बैंकों और संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ परिणामोन्मुखी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में आरबीआई के एलडीओ अमनदीप सिंह, नाबार्ड के डीडीएम निपुण शर्मा, एसबीआई एलडीएम कठुआ अमन जसरोटिया सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी व संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story