आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरदावर मोहम्मद इकबाल के खिलाफ एसीबी ने दर्ज किया केस

WhatsApp Channel Join Now
आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरदावर मोहम्मद इकबाल के खिलाफ एसीबी ने दर्ज किया केस


डोडा, 23 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने डोडा जिले की तहसील गंदोह में तैनात गिरदावर मोहम्मद इकबाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एसीबी थाना डोडा में एफआईआर नंबर 03/2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(बी) के साथ 13(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।..

एसीबी के अनुसार डोडा-किश्तवाड़-रामबन इकाई द्वारा की गई जांच में आरोप सामने आए कि संबंधित अधिकारी ने अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर बड़ी मात्रा में चल-अचल संपत्ति अर्जित की है। इनमें चार व्यावसायिक भवन, दो आवासीय भवन, डोडा और जम्मू में दो प्लॉट, एक वाहन, महंगे घरेलू सामान और बैंक खातों सहित अन्य संपत्तियां शामिल हैं। प्रारंभिक सत्यापन में इन संपत्तियों का मूल्य अधिकारी की सभी वैध स्रोतों से ज्ञात आय के अनुपात में अधिक पाया गया, जिसके आधार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला बनता है। एसीबी ने संबंधित न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद मजिस्ट्रेटों और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में डोडा और जम्मू जिलों में स्थित आरोपी के आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों तथा कार्यालय में तलाशी ली। मामले में आगे की जांच जारी हk

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765759 Articles

Share this story