कठुआ आरटीओ कार्यालय में एसीबी की दबिश, ड्राइविंग टेस्ट करवाया बंद, रिकॉर्ड खंगाले

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ आरटीओ कार्यालय में एसीबी की दबिश, ड्राइविंग टेस्ट करवाया बंद, रिकॉर्ड खंगाले


कठुआ, 05 नवंबर (हि.स.)। कठुआ स्थित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अचानक दबिश दी। एसीबी की टीम के कार्यालय पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार जिस समय एसीबी की टीम कार्यालय पहुंची उस समय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट चल रहा था। टीम ने ट्रायल स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की जिसके बाद तत्काल ट्रायल प्रक्रिया बंद करवा दी गई। इस दौरान एसीबी की टीम ने आरटीओ कार्यालय में मौजूद विभिन्न दस्तावेजों और सरकारी रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान आरटीओ कठुआ और एआरटीओ भी कार्यालय से बाहर निकल गए। हालांकि एसीबी की टीम कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच में जुटी रही।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई को किसी पुराने मामले से जुड़ी जांच के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि एसीबी की ओर से अभी तक कार्रवाई के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल टीम की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story