लद्दाख यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की जीत, पांच पदों पर जमाया कब्जा

WhatsApp Channel Join Now
लद्दाख यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की जीत, पांच पदों पर जमाया कब्जा


जम्मू, 03 नवंबर (हि.स.)। लद्दाख यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पांच पदों पर जीत दर्ज की है। चुनाव में कुल आठ पदों के लिए मुकाबला हुआ जिनमें एबीवीपी के उम्मीदवारों ने पांच पदों पर सफलता हासिल की। विजयी उम्मीदवारों में दावा नामग्याल अध्यक्ष, त्सेरिंग यांगडोल उपाध्यक्ष, स्तांजिन रिगडोल महासचिव, रबस्किट डोलमा संयुक्त सचिव और तेनजिन त्सेवांग खेल सचिव चुने गए।

एबीवीपी जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के प्रदेश सचिव सन्नक श्रीवत्स ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्र कल्याण, शैक्षणिक विकास और बेहतर नेतृत्व के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता में विद्यार्थियों के विश्वास को दर्शाता है। वहीं एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य दोरजे नामग्याल ने भी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे विद्यार्थियों के हितों, अधिकारों तथा शैक्षणिक समस्याओं को प्राथमिकता देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772505 Articles

Share this story