एबीवीपी जम्मू में जल्द निकालेगी हुंकार रैली, तैयारियां तेज

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 18 अप्रैल (हि.स.)।

एबीवीपी जम्मू में जल्द ही हुंकार रैली निकाली जाएगी जिसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह रैली युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

संगठन का कहना है कि शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक समस्याओं को लेकर युवाओं की आवाज को मजबूती से सामने रखा जाएगा। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story