एबीवीपी ने जम्मू विश्वविद्यालय के डीन को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 23 जुलाई (हि.स.)।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जम्मू विश्वविद्यालय के डीन को ज्ञापन सौंपकर क्लस्टर विश्वविद्यालय के छात्रों के पीजी प्रवेश से जुड़ा मुद्दा उठाया। एबीवीपी का कहना है कि क्लस्टर विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को नियमों के अनुसार एक वर्षीय पीजी कोर्स में प्रवेश मिलना चाहिए लेकिन उन्हें यह सुविधा नहीं दी जा रही है। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले का जल्द समाधान कर छात्रों को नियमानुसार प्रवेश देने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story