'अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ' अभियान के तहत प्रदर्शन किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 03 नवंबर (हि.स.)।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में 'अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ' अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों का विरोध करने की बात कही।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे देश में अराजकता पैदा करने वाली ताकतों का विरोध जारी रखेंगे। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने लोकतंत्र के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था और मूल्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771539 Articles

Share this story