एबीवीपी ने फीस वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 17 जून (हि.स.)।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जम्मू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई फीस बढ़ोतरी से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाले कई छात्रों के लिए बढ़ी हुई फीस का भुगतान करना कठिन हो गया है। छात्रों ने मांग की कि जब तक फीस वृद्धि को वापस नहीं लिया जाता या उसमें कमी नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story