2010 से गिरफ्तारी से बच रहा भगोड़ा कठुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

WhatsApp Channel Join Now
2010 से गिरफ्तारी से बच रहा भगोड़ा कठुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा


2010 से गिरफ्तारी से बच रहा भगोड़ा कठुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा


कठुआ, 26 सितंबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने अपराधियों और भगोड़ों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2010 से गिरफ्तारी से बच रहे एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलबीर सिंह पुत्र जोगराज निवासी वार्ड नंबर 13 तहसील एवं जिला कठुआ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 06/2007 धारा 336 147 323 आईपीसी तथा एफआईआर नंबर 323/2010 धारा 323 324 आईपीसी के तहत मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी के खिलाफ अदालत की ओर से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए थे और वह वर्ष 2010 से गिरफ्तारी से बच रहा था। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की समग्र निगरानी में 26 सितंबर को थाना कठुआ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम का नेतृत्व थाना कठुआ के एसएचओ ने किया जबकि कार्रवाई अतिरिक्त एसपी कठुआ और डीएसपी मुख्यालय कठुआ के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कठुआ पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों और भगोड़ों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून से बच रहे आरोपियों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story